Vedaa Box Office Prediction: जॉन अब्राहम और शरवरी स्टारर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तबाही, इतने करोड़ होगा कलेक्शन

Vedaa Box Office Prediction: ट्रेड पंडितों का मानना है कि जॉन अब्राहम (John Abraham) और शरवरी वाघ (Sharvari) की नई फिल्म 'वेदा' (Vedaa) ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है। बताया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रहेगी।

Vedaa Box Office Prediction: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के 15 अगस्त का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इस दिन जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म 'वेदा' (Vedaa) के साथ श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' (Stree 2) और अक्षय कुमार स्टारर 'खेल खेल में' (Khel Khel Mein) रिलीज होने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि तीनो ही फिल्मों को देखने के लिए ऑडियंस के अंदर एक अलग ही क्रेज है। ट्रेड पंडितों की मानें तो तीनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने की उम्मीद है। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक जॉन अब्राहम की मूवी 'वेदा' भी धांसू ओपनिंग लेने के लिए तैयार बैठी है।

Vedaa Box office Prediction

पहले दिन इतने करोड़ रुपये होगा जॉन अब्राहम की 'वेदा' का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक जॉन अब्राहम और शरवरी की मूवी 'वेदा' ओपनिंग डे पर कम से कम 8 करोड़ रुपये का बिजनेस करेगी। वीकेंड यह फिल्म 40 करोड़ रुपये का कारोबार बड़ी आसानी से कर सकती है। पोर्टल के मुताबिक जॉन अब्राहम की इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 85 करोड़ रुपये के आसपास रहने वाला है।

End of Feed