'Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari' से होने जा रहे 'Kantara Chapter 1' के क्लैश पर वरुण धवन ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Vs Kantara Chapter 1 Clash: साउथ इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक और एक्टर ऋषभ शेट्टी की कंतारा चैप्टर 1' से वरुण धवन की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का क्लैश होने जा रहा है। इस क्लैश पर अब वरुण धवन ने चुप्पी तोड़ दी है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Vs Kantara Chapter 1 Clash: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) 2 अक्टूबर के दिन रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर को अहम रोल में देखा जाएगा। 2 अक्टूबर के दिन ही 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के साथ ही साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा चैप्टर 1' भी रिलीज होने वाली है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से होने जा रहे 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) के तगड़े क्लैश पर अब वरुण धवन ने रिएक्शन दिया है। वरुण धवन का कहना है कि वो फिल्म की रिलीज तय नहीं करते हैं।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Vs Kantara Chapter 1 Clash

Pic Credit: IMDb

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कंतारा चैप्टर 1' से क्लैश पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज से पहले वरुण धवन से उनके फैन ने AMA सेशन के दौरान पूछा कि उन्हें 'कंतारा' से दर नहीं लग रहा है? फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए वरुण धवन ने कहा, 'रिलीज डेट तो प्रोडक्शन वाले सेट करते हैं। पर हम बस अपनी फिल्म पर म्हणत कर रहे हैं और लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि 2 अक्टूबर के दिन सभी लोग हंसें और सेलिब्रेट करें।' वरुण धवन का यह जवाब लोगों को काफी पसंद आया है।

End of Feed