Ramesh Taurani reacts to HJTIHH and Peddi clash: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 4 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने इसे शिफ्ट कर दिया है। 'टॉक्सिक' की रिलीज बदलते ही निर्माताओं ने वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) को 5 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करने के निर्णय लिया। यह फिल्म पहले 12 जून को रिलीज होने वाली थी। वहीं दूसरी ओर साउथ के फेमस एक्टर राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) के मेकर्स ने भी बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा 4 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। 'पेड्डी' की रिलीज की घोषणा के बाद ऐसी अफवाहें सामने आने लगी कि मेकर्स अब वरुण धवन स्टारर की रिलीज को एक बार फिर बदल सकते हैं। इन अफवाहों पर अब 'है जवानी तो इश्क होना है' के निर्माता रमेश तौरनी ने अपना रिएक्शन दिया है। (इसे भी पढ़ें: Thalapathy Vijay हैं बॉक्स ऑफिस के असली "विजेता", 8 फिल्मों से अच्छों-अच्छों को चटा चुके हैं धूल)
है जवानी तो इश्क होना है से पेड्डी के क्लैश पर निर्माता ने तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)
'पेड्डी' से होगी 'है जवानी तो इश्क होना है' टक्कर
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान वरुण धवन स्टारर 'है जवानी तो इश्क़ होना है' के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने राम चरण की 'पेड्डी' के क्लैश होने पर कहा, 'कोई ना कोई तो मूवी रिलीज होगी ही और टकराव होगा।' रमेश तौरानी को इस क्लैश से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि एक साल में केवल 52 हफ्ते ही होते हैं। (इसे भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के तमिलनाडु चुनाव 2026 जीतने से गदगद हुईं प्रोड्यूसर चार्मी कौर, तृषा कृष्णन को बताया 'लकी मैस्कॉट')
राम चरण की 'पेड्डी' से क्लैश होने के बाद 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट बदलने की अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए रमेश तौरानी ने कहा कि वो तारीख को बदलने के मूड में नहीं हैं। रमेश तौरनी ने यह साफ कर दिया है कि 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज में कोई बदलाव नहीं होगा।
डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की बात करें तो इसमें वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े को अहम किरदार में देखा जाएगा। इसमें राकेश बेदी, मौनी रॉय, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मनीष पॉल भी अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। दूसरी ओर राम चरण की 'पेड्डी' में जान्हवी कपूर, जगपति बाबू और शिव राजकुमार सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित फिल्म 'पेड्डी' तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
