Udta Teer Box office Day 7: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'उड़ता तीर' (Udta Teer) बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। इस मूवी ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से इस मूवी को शानदार रिव्यू मिले थे। हालांकि ये मूवी मेकर्स की उम्मीदों पर कमाई के मामले में खरा नहीं उतरी है। आइए जानते हैं कि 'उड़ता तीर' ने सातवें दिन कितनी कमाई की और इसका अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना पहुंच गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Eetha: श्रद्धा कपूर की फिल्म से सामने आया Randeep Hooda का दमदार लुक, फैन्स हुए उत्साहित)
'उड़ता तीर' ने एक हफ्ते में कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)
7 दिनों में 'उड़ता तीर' ने कमाए इतने करोड़
'उड़ता तीर' ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 4.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। रविवार को भी फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और 8.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि सोमवार से कमाई में गिरावट देखने को मिली है। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'उड़ता तीर' ने गुरुवार को 2.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही 'उड़ता तीर' का पहले हफ्ते का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 31.25 करोड़ रुपये हो गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sir Patrick Stewart का 86 साल की उम्र में हुआ निधन, गहरे सदमे में हैं फैन्स)
'जेलर 2' समेत इन फिल्मों से मिल रही है टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर 'उड़ता तीर' के लिए मुकाबला आसान नहीं रहा है। फिल्म को दूसरी बड़ी थिएट्रिकल रिलीज से कम्पटीशन का सामना करना पड़ा। खासतौर पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' जैसी बड़ी रिलीज का असर सिनेमाघरों में दर्शकों के बंटने के रूप में देखने को मिला। इसके अलावा 'नई नवेली' और 'प्रहार' जैसी फिल्मों की मौजूदगी ने भी बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला बढ़ा दिया है। ऐसे माहौल में 'उड़ता तीर' का पहले हफ्ते में 31.25 करोड़ रुपये का कारोबार करना फिल्म के लिए अहम माना जा रहा है।
