Udta Teer Box office Day 4: आयुष्मान-सारा की फिल्म में आई भारी गिरावट, इतना हुआ कारोबार

Udta Teer Box office Day 4: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'उड़ता तीर' (Udta Teer) की सोमवार की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। आइए देखें चौथे दिन फिल्म ने कितने रुपये कमाए हैं।

Udta Teer Box office Day 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' (Udta Teer) ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिन पूरे कर लिए हैं। धीमी शुरुआत लेने के बाद इस मूवी ने शनिवार और रविवार को अच्छा कलेक्शन किया था। हैरानी की बात यह है कि 'उड़ता तीर' के सोमवार के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। तो चलिए देखते हैं आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने 4 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये का कलेक्शन कर लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana: भगवान राम का किरदार निभाने से पहले डरे थे Ranbir Kapoor, बोले 'मैंनेअच्छा इंसान...')

Udta Teer Box office Day 4

4 दिनों में इतनी हुई 'उड़ता तीर' की कमाई (Pic Credit: Instagram)

4 दिनों में इतना हुआ 'उड़ता तीर' का कलेक्शन

Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 3.15 करोड़ का कारोबार किया है। रविवार की तुलना में फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। वीकेंड के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम होना आम बात है और इसका असर इस फिल्म के कलेक्शन पर भी दिखाई दिया। सोमवार की कमाई को जोड़ने के बाद 'उड़ता तीर' का चार दिनों का कुल इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 22.70 करोड़ हो गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, 28 अक्टूबर तक बढ़ी 4 आरोपियों की पुलिस हिरासत)

इस मूवी ने शुक्रवार को 4.10 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को कमाई में अच्छा उछाल आया और फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को भी फिल्म की रफ्तार बनी रही और इसने लगभग 8.10 करोड़ का कारोबार किया था। दर्शकों ने शुरुआती तीन दिनों में इसे ठीक-ठाक प्रतिक्रिया दी। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा 'उड़ता तीर' में राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैय्यर, रघुबीर यादव, गुलशन ग्रोवर, सुप्रिया पिलगांवकर, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद और मुकुल देव सहित कई कलाकार नजर आते हैं। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।

End of Feed