TMMTMTTM Box Office Collection Day 9: कार्तिक-अनन्या की फिल्म का 9वें दिन निकला दम, हुई अब तक की सबसे कम कमाई

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने बॉक्स ऑफिस पर पांव जमाने की पूरी कोशिश की, लेकिन 9वें दिन ही फिल्म की हालत बुरी नजर आई।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पैर जमाने की पूरी-पूरी कोशिश की। लेकिन फिल्म की हालत अब पतली नजर आ रही है। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की नौंवे दिन हालत काफी खराब नजर आई। हैरत की बात तो यह है कि फिल्म ने नौंवे दिन अब तक की सबसे कम कमाई की है। इतना ही नहीं, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) का कलेक्शन मात्र लाखों में सिमटकर रह गया है, जो कि हैरान करने वाली बात है।

tu meri main tera main tera tu meri (1)

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की मूवी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) ने बॉक्स ऑफिस पर नौंवे दिन केवल 0.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 30.65 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब नजर आई, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वीकेंड पर 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को थोड़ा बहुत सहारा मिल सकता है। खबरों की मानें तो फिल्म ने 2 जनवरी को सिनेमाघरों में 13.38 प्रतिशत की ही ऑक्युपेंसी दर्ज की थी।

End of Feed