The Vvaan box office collection day 2: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ( The Vvaan) ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन पहले दिन की कमाई ने उम्मीद जगाई। अब शनिवार के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके बाद फिल्म के कलेक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं सिद्धार्थ की मूवी ने दूसरे दिन कितनी कमाई की... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-रणबीर-साई से लेकर यश तक, Ramayana के नए पोस्टर्स को देख गदगद हुए लोग)
द वन की कमाई में आया उछाल (pic credit-the vvaan movie)
द वन की कमाई में आया उछाल
पहले दिन ‘द वन’ ने भारत में करीब 8 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। अब सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को करीब 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की दो दिनों की कुल कमाई 19 करोड़ रुपये नेट हो गई है।फिल्म की टक्कर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ से भी हो रही है। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके बावजूद ‘द वन’ ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली तीन थिएटर रिलीज ‘परम सुंदरी’, ‘योद्धा’ और ‘थैंक गॉड’ से ज्यादा कमाई की है। अब फिल्म को आने वाले दिनों में अपनी कमाई को बनाए रखना होगा।
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल, अवतार गिल, मिलिंद गुणाजी, सुलभा आर्या, दुर्गेश कुमार, सुंदीप वेद और अक्षान सेहरावत भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है
