The Sabarmati Report Box Office Day 1: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) राशि खन्ना (Raashii Khanna) और रिद्दी डोगरा (Ridhi Dogra) स्टारर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) 15 नवंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीद थी, लेकिन पहले दिन ही इस फिल्म की धीमी शुरुआत हुई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने कलेक्शन किया है।
The Sabarmati Report
विक्रांत मैसी हमेशा अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए जाने-जाते हैं। विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) गोधरा कांड पर बनी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन केवल 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो बेहद ही कम है। अच्छी कहानी होने के बाद भी फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी कोई फायदा नहीं मिला है, लेकिन मेकर्स और विक्रांत मैसी के फैंस को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा जरूर मिलेगा।
क्या है गोधरा कांड
द साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) एक जर्नलिस्ट का रोल निभा रहे हैं। ये फिल्म गोधरा कांड में बनी है। बता दें गोधरा कांड 2002 में गुजरात में हुआ था। जानकारी के अनुसार साबरमती एक्सप्रेस 27 फरवरी 2002 को अयोध्या से अहमदाबाद आ रही थी। इस ट्रेन में ज्यादा से ज्यादा हिंदू तीर्थयात्री यात्रा कर रहे थे। इस ट्रेन को आग लगा दी गई थी। इस दौरान 59 लोगों की मौत हो गई थी।
