The Sabarmati Report Box Office: PM मोदी की तारीफ के बाद चमकी विक्रांत मेस्सी की फिल्म, कमाई देख मेकर्स ने ली राहत भरी सांस

The Sabarmati Report box office collection Day 3: द साबरमती रिपोर्ट को रिलीज हुए अब 3 दिन पूरे हो गई हैं। फिल्म को 15 नवंबर को रिलीज किया गया था। फिल्म की रिलीज के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी विक्रांत की मूवी की तारीफ की है। जिसमें बाद फिल्म के कलेक्शन में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

The Sabarmati Report box office collection Day 3: विक्रांत मेस्सी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' (The Sabarmati Report) को बीते शुक्रवार 15 नवंबर 2024 को ही बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी खस्ता शुरुआत की है। भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन जो दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थीं, यह फिल्में अभी भी द साबरमती रिपोर्ट से ज्यादा की कमाई कर रही हैं। फिल्म को साल 27 फ़रवरी, 2002 को हुए गोधरा कांड को लेकर बनाया गया है। जो गुजरात में हुए एक ट्रेन अग्निकांड और उसके बाद हुए दंगों से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'

PM Narendra Modi on The Sabarmati Report Movie

फिल्म में इसको लेकर एक अलग पाइंट ऑफ व्यूह दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में दिखाया जा रहा है कि कैसे उस समय की मीडिया ने इस पूरी घटना को एक अलग ही एंगल से पेश किया और काफी जानकारी जानबूझकर लोगों से छिपाई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म की तारीफ की है। जिसके बाद रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में एक ग्रोथ देखने को मिल रही है। यहां मूवी के कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed