The Paradise Box office Day 1: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नानी (Nani) की मच अवेटेड फिल्म 'द पैराडाइज' (The Paradise) को निर्माताओं ने 24 सितंबर के दिन दुनिया भर में रिलीज कर दिया है। फिल्म को देखने का क्रेज लोगों के अंदर साफ तौर नजर आ रहा है। यह मूवी रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही है। फिल्म ने नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने की ओर इशारा किया है। खास बात यह है कि रिलीज से पहले हुई एडवांस बुकिंग के जरिए ही फिल्म ने दुनियाभर में 40 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी पहले दिन कितने करोड़ रुपये की ओपनिंग लगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Samay Raina की कार से उतरीं Medha Shankar, पैपराजी को देखते ही बढ़ गईं एक्ट्रेस की धड़कनें)
ओपनिंग डे पर धांसू कमाई करेगी 'द पैराडाइज' (Pic Credit: Instagram)
ओपनिंग डे पर लगाएगी हाफ सेंचुरी
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी 'द पैराडाइज' के पेड प्रीमियर शो 23 सितंबर से शुरू हुए जबकि फिल्म के रेगुलर मॉर्निंग शोज 24 सितंबर से सिनेमाघरों में शुरू हुए हैं। एडवांस बुकिंग में मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक यह पहले दिन दुनिया भर में 50 से 60 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रहेगी। अगर ऐसा होता है तो यह नानी के अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Article 370 ने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, यामी गौतम और आदित्य धर ने जताई खुशी)
'HIT: The Third Case' का टूट सकता है रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' की एडवांस बुकिंग ने नानी की पिछली सबसे बड़ी ओपनर 'हिट: द थर्ड केस' को भी पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, 'हिट: द थर्ड केस' ने पहले दिन दुनियाभर में 37.80 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्मों को CBFC से 'A' सर्टिफिकेट मिला। इसके बावजूद 'द पैराडाइज' ने एडवांस बुकिंग के मामले में अलग ही रिकॉर्ड बनाया। 'द पैराडाइज' में नानी के साथ मोहन बाबू, कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल को अहम भूमिका में देखा जाएगा।
