The Paradise Box Office: बुधवार को भी Nani की फिल्म ने की तगड़ी कमाई, देखें आंकड़े

The Paradise Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। यह फिल्म बुधवार को करोड़ों रुपये छपने में सफल रही है।

The Paradise Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) की फिल्म 'द पैराडाइज' (The Paradise) ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पहले ही पार कर चुकी है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी यह मूवी नानी के अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई। दर्शकों की ओर से मिले-जुले रिव्यू मिलने के बाद इस मूवी ने बुधवार को करोड़ों रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। आइए देखते हैं कि यह फिल्म फर्स्ट वीक में कितने रुपये कमाने में सफल रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Love And War: इतने करोड़ में बिके रणबीर-अलिया-विक्की स्टारर के थिएट्रिकल राइट्स, मेकर्स हुए मालामाल)

The Paradise Box Office Collection

'द पैराडाइज' ने 7 दिनों में कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: X)

7वें दिन 'द पैराडाइज' ने कमाए इतने करोड़

ट्रैकिंग वेबसाईट Sacnilk द्वारा साझा किए आंकड़ों के मुताबिक नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' ने 7वें दिन यानी बुधवार को 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस भारत में किया है। यह फिल्म भारत में अब तक 104.75 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। आने वाले दिनों में यह फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है क्योंकि अपकमिंग वीकेंड काफी बड़ा होने वाला है। इस एक्शन ड्रामा ने पहले दिन 34.65 करोड़ की कमाई की जबकि बुधवार को पेड प्रीमियर से 11.60 करोड़ की कमाई हुई। हालांकि शुक्रवार को कमाई घटकर 14.90 करोड़ रह गई। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रीति तिवारी की मां Rani Tiwari से अलग हुए Ekam Bawa, बताई ये वजह)

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी 'द पैराडाइज' की कहानी 1980 के दशक के बैकग्राउंड में सेट है। फिल्म में Savaari जनजाति के संघर्ष, पहचान और सामाजिक दमन को दिखाया गया है। कहानी में एक सामंती ताकत के खिलाफ समुदाय के संघर्ष को भी प्रमुखता दी गई है। फिल्म में नानी के अलावा मोहन बाबू, कायडू लोहेर, सोनाली कुलकर्णी, प्रियदर्शी और राघव जुयाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इस मूवी में राघव जुयाल भी कमाल का काम करते नजर आए हैं।

End of Feed