The Odyssey Box Office Day 11: निर्माता-निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) के निर्देशन में बनी फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 11 दिन हो गए हैं। 11 दिनों में यह मूवी अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में विफल होती नजर आ रही है। दर्शकों की ओर से शानदार रिव्यू मिलने का फायदा फिल्म 'द ओडिसी' को बॉक्स ऑफिस पर काफी हुआ था। अब दूसरे सोमवार को 'द ओडिसी' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। तो चलिए देखते हैं यह 11 दिनों में कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ पाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो)
'द ओडिसी' की कमाई पड़ी सुस्त
'द ओडिसी' ने दर्ज कराई भारी गिरावट
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार फिल्म 'द ओडिसी' ने भारत में अपने 11वें दिन यानी सोमवार को 3.85 करोड़ रुपये ला नेट कलेक्शन किया है। रविवार को यह आंकड़ा 11.45 करोड़ रुपये था। वीकेंड के बाद वीक डे में आमतौर पर इतनी गिरावट आ जाती है। फिल्म सोमवार को 4,578 शोज में चल रही थी। 11वें दिन के बाद फिल्म की भारत में कुल कमाई 123.50 करोड़ रुपये नेट और 147.47 करोड़ रुपये ग्रॉस हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: प्रेग्नेंट हैं Akanksha Chamola !! अफवाहों पर Sufi Motiwala ने दिया रिएक्शन)
मॉन्डे की गिरावट के बावजूद 'द ओडिसी' भारत में 150 करोड़ रुपये कमा ही लेगी। फिल्म के शानदार विजुअल्स, दिलचस्प कहानी और प्रीमियम फॉर्मेट की वजह से लोग थिएटर में इसे देखने आ रहे हैं। यह दर्शकों के लिए एक शानदार एक्सपीरियंस रही है। मैट डेमन के अलावा इस फिल्म में ऐन हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेंडया और रॉबर्ट पैटिनसन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
