The Conjuring Last Rites Box office: 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' को 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' ने चटाई धूल, देखें आंकड़े

The Conjuring Last Rites Box office: माइकल चावेस के निर्देशन में बनी वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन की हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' (The Conjuring: Last Rites) इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह मूवी 3 दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुकी है।

The Conjuring Last Rites Box office: सितंबर के महीने में 5 तारीख को पॉपुलर हॉरर फ्रेंचाइजी की 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' (The Conjuring Last Rites) के साथ टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' रिलीज हुई थी। तीनों ही फिल्मों को लेकर ऑडियंस के अंदर अलग हाइप देखी गई। मगर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' ने शुरुआती वीकेंड में फिल्म 'बागी 4' (Baaghi 4) और 'द बंगाल फाइल्स' (The Bengal Files) को धूल चटा दी है। आइए जानते हैं फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' अब कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करने में सफल रही है।

The Conjuring Last Rites Box office

Image Source: IMDb

50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स'

माइकल चावेस के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' (The Conjuring: Last Rites) ने ओपनिंग डे पर 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ने शनिवार के दिन भी शुक्रवार की बराबर ही कलेक्शन किया। 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' के रविवार के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली। 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' ने रविवार के दिन 15.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीन दिनों में यह मूवी 50.50 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है।

End of Feed