Thamma Box office Day 7: धड़ाम से गिरी 'थामा' की कमाई, आयुष्मान खुराना स्टारर ने कमाए इतने करोड़

Thamma box office collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' ने अपनी रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया है। यह मूवी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। फिल्म की कमाई और में और गिरावट देखी गई है।

Thamma box office collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) 21 अक्टूबर को मेकर्स द्वारा रिलीज की गई थी। इस मूवी को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी। ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये का कारोबार के बाद से ही इस मूवी के कलेक्शन में हर दिन गिरावट ही देखने को मिल रही है। बीते यानी सोमवार के बिजनेस को देखने के बाद मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। आइए देखें यह फिल्म 7 दिनों में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है।

Thamma Box office collection day 7

Pic Credit: IMDb

'थामा' ने दर्ज कराई भारी गिरावट

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' को लेकर अब जो शुरुआत आंकड़े सामने आए हैं, उनके मुताबिक इसने सोमवार को कुल 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। वीक डे में फिल्म के कलेक्शन को सिंगल डिजिट में देखकर मेकर्स खुश नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि कई राज्यों में छठ पर्व की छुट्टी होने के बाद भी फिल्म 'थामा' की कमाई में कोई बड़ी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। 7 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 95.55 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है। मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि ये 7वें दिन 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

End of Feed