Thamma Box office Day 17: 130 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में सफल रही आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म

Thamma box office collection Day 17: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' की कमाई को देखकर हर दिन मेकर्स की चिंता बढ़ रही है। यह मूवी 17 दिनों के बाद अब 130 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में सफल रही है। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Thamma Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) 21 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में पहुंची थी। स्त्री, भेड़िया और मुंज्या जैसी हिट फिल्मों के बाद मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) का हिस्सा रही फिल्म 'थामा' ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। मगर तीसरे हफ्ते में एंट्री लेते-लेते यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती नजर आ रही है। तो चलिए देखते हैं यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही है।

Thamma box office collection Day 17

Pic Credit: IMDb

'थामा' ने गुरुवार के दिन की निराशाजनक कमाई

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर 'थामा' को फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था। शुरुआत में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन भी किया लेकिन धीरे-धीरे 'थामा' की कमाई सुस्त होती चली गई। Saclink के मुताबिक गुरुवार के दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस 0.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह मूवी 17 दिनों के अंदर 130 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'थामा' को बनाने में मेकर्स के 145 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ था। इस मूवी को अपने बजट को क्रॉस करने के लिए अभी भी 15 करोड़ रुपये चाहिए।

End of Feed