Thamma Box office Day 15: आयुष्मान-रश्मिका स्टारर की कमाई में आया उछाल, इतने करोड़ पहुंचा कलेक्शन

Thamma box office collection Day 15: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' के 15वें दिन के कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि मेकर्स यह चिंता खाए जा रही है कि 'थामा' कब अपने बजट को क्रॉस करने में सफल रहेगी। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Thamma box office collection day 15: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'थामा' ने सिनेमाघरों में रिलीज के अपने 15 दिन पूरे कर लिए हैं। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म को सकारात्मक समीक्षाएं मिलने के बाद भी यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट को क्रॉस नहीं कर पाई है। ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद इस मूवी के कलेक्शन में बड़ी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। हालांकि सोमवार के मुकाबले मंगलवार के कलेक्शन में फिल्म 'थामा' (Thamma) को थोड़ा उछाल देखने को मिला है। आइए देखें यह मूवी 15 दिनों में कितने रुपये कमाने में सफल रही है।

Thamma box office collection Day 15

Pic Credit: X

15 दिनों में बजट क्रॉस करने में विफल रही 'थामा'

ट्रैकिंग वेबसाइट Saclink द्वारा साझा किए गए शुरुआती अनुमान के मुताबिक आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'थामा' (Thamma) ने मंगलवार के दिन 1.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन है। 15 दिनों में यह फिल्म अपने खाते में 123.66 करोड़ रुपये जोड़ने में सफल रही है जबकि पहले हफ्ते में फिल्म ने 108 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। दूसरे हफ्ते में एंट्री लेते ही 'थामा' के कलेक्शन में खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है।

End of Feed