Thamma Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड के फेमस स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा (Thamma) इन दिनों अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। लेकिन इसके बाद से फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल नहीं देखा गया। फिल्म थामा को रिलीज हुए अब 12 दिन पूरे हो गए हैं, मूवी अभी तक कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।
Image Source: Thamma Movie
12वें दिन इतना रहा 'थामा' का कलेक्शन
एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा एक बार फिर से अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में है। फिल्म थामा को रिलीज हुए अब 12 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म थामा 12वें दिन भी खास कमाई करती नहीं दिखाई दी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म थामा का कुल कमाई 115.9 करोड़ रुपये हो गई है। कमाई के नए आंकड़े देखने के बाद फैंस और मेकर्स काफी निराश नजर आ रहे हैं, क्योंकि वीकेंड पर फिल्म की ज्यादा कमाई की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
'थामा' में नजर आए ये सितारे
डायरेक्टर आदित्य सरपोतदर (Aditya Sarpotdar) के डायरेक्शन में बनी फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और परेश रावल (Paresh Rawal) भी अहम रोल में नजर आए। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
