TBAUJ Box office Day 4: सोमवार के दिन औंधे मुंह गिरी शाहिद-कृति स्टारर की कमाई, आंकड़े देख निराश हुए मेकर्स

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box office Day 4 collection: ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) के चौथे दिन के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box office Day 4 collection: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी के दिन दुनिया भर में रिलीज हुई थी। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। फिल्म क्रिटिक्स की ओर से भी शाहिद-कृति स्टारर को अच्छे रिव्यू मिले हैं। इस फिल्म ने वीकेंड में शानदार कलेक्शन किया था लेकिन सोमवार के दिन 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) के कलेक्शन में 65% से ज्यादा गिरावट देखी गई है। आइए देखें इस फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Shahid Kapoor and Kriti Sanon

शाहिद कपूर और कृति सेनॉन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के कलेक्शन में 12 फरवरी यानी सोमवार को भारी गिरावट देखी गई। अनुमान है कि 12 फरवरी के दिन फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'तेरी बातों में...' का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर चार दिन के अंदर कुल कलेक्शन अब 30.85 करोड़ रुपये हो गया है।

अमित जोशी और आराधना शा ने फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) का निर्देशन किया है। फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। इस फिल्म में कृति सेनॉन ने रोबोट का किरदार निभाया है। फिल्म शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की लव-स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म को करने के लिए कथित तौर पर शाहिद कपूर ने 40 करोड़ रुपये फीस ली है।

End Article
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़...

End of Feed