Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Day 12: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर की हालिया रिलीज मूवी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया दूसरे वीक में भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 12वें दिन 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कुल कमाई 66.26 करोड़ रुपये हो गए हैं। फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कमाई देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ये दूसरा हफ्ता खत्म करते-करते अपने खाते में कुल मिलाकर 70 करोड़ रुपये जोड़ लेगी। आप फिल्म द्वारा की गई कमाई नीचे देख सकते हैं:
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection
पहले दिन: 7.02 करोड़ रुपये
दूसरे दिन: 10.50 करोड़ रुपये
तीसरे दिन: 11.59 करोड़ रुपये
चौथे दिन: 3.75 करोड़ रुपये
पांचवे दिन: 4.05 करोड़ रुपये
छठे दिन: 7.21 करोड़ रुपये
सातवें दिन: 3.06 करोड़ रुपये
आठवे दिन: 3.21 करोड़ रुपये
नौवे दिन: 5.45 करोड़ रुपये
दसवे दिन: 6.21 करोड़ रुपये
ग्यारहवे दिन: 2.21 करोड़ रुपये
बारहवे दिन: 2 करोड़ रुपये
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कारोबार नहीं किया है। ऐसे में शाहिद कपूर की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कमाई देखकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर है। फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को दर्शकों का अच्छा खासा प्यार मिल रहा है। दर्शकों का मानना है कि शाहिद-कृति की केमिस्ट्री तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की हाईलाइट है।
