Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 3: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सनेन(Kriti Sanon) की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में शाहिद और कृति की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है। फिल्म को वैलेंटाइन वीक का फायदा मिला है। फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya (credit pic: instagram)
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद और कृति की फिल्म ने तीन दिनों में 26 करोड़ की कमाई की है। फिल्म पहले दिन 6.78 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 9. 65 करोड़ की कमाई की थी और तीसरे दिन फिल्म ने 10.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है फिल्म आने वाले दिनों में तगड़ा बिजनेस करेगी।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया स्टोरी
फिल्म में शाहिद को सिफरा नाम की रोबोट से प्यार हो जाता है और वो उससे शादी करना चाहता है। इस पर फिल्म की कहानी आधारित है। फिल्म में कृति सेनन रोबोट बनी है। एक्ट्रेस का काम काबिले तारीफ है। फिल्म को दिनेश विजान के प्रोडक्शन बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद और कृति के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
