Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8: 'धुरंधर' के रिलीज होते ही निकली धनुष की फिल्म की हवा, कमाए इतने करोड़

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 6, 2025, 07:54 AM IST

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8: एक्टर धनुष (Dhanush) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने...

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8: साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर एक्टर धनुष (Dhanush) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की धांसू फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म तेरे इश्क में ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने 8वें दिन इतना कलेक्शन किया है।

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8

Image Source: Tere Ishq Mein Movie

कमाई में आई गिरावट

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में एक बार फिर से अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में आ गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 8 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद कलेक्शन को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म की कमाई में 8वेें दिन गिरावट देखने को मिल रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने 8वें बॉक्स ऑफिस पर 3.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 87.30 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बताते चले कि धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं, असल आंकड़ें सामने आने बाकी है। जिसमें देखने होगा कितना बदलाव होता है।

End of Feed