Swatantrya Veer Savarkar Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। फिल्म में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) जहां स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के तौर पर नजर आए हैं तो वहीं अंकिता लोखंडे ने उनकी पत्नी यमुनाबाई का रोल अदा किया है। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' (Swatantrya Veer Savarkar) के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोगों में फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। लेकिन एडवांस बुकिंग को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मूवी की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी होने वाली है।
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' (Swatantrya Veer Savarkar) फिल्म में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने अपना किरदार बखूबी अदा किया है। फिल्म के लिए उन्होंने अपना 26 किलो वजन भी कम किया, जिसका लुक एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। खास बात तो यह है कि फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ रणदीप हुड्डा ने मूवी को डायरेक्ट भी किया है। ऐसे में ये उनका डायरेक्टोरियन डेब्यू होने वाली है। वहीं फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' पहले दिन 1 से 1.5 करोड़ रुपये ही कमा सकती है। ऐसे में फिल्म की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी होने वाली है।
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
बता दें कि रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' (Swatantrya Veer Savarkar) ने एडवांस बुकिंग में ज्यादा पैसे नहीं कमाए हैं। खबरों की मानें तो फिल्म के खाते में केवल 0.02 करोड़ रुपये ही आए हैं, जिससे इसकी ओपनिंग पर भी असर पड़ सकता है। वहीं इसके बजट की बात करें तो रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की इस फिल्म को 1.50 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणदीप हुड्डा ने 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' बनाने के लिए अपना घर तक बेच दिया था।
