Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection: दूसरे दिन रणदीप हुड्डा की फिल्म ने लगाई छलांग, कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 24, 2024, 09:28 AM IST

Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 2: रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में रणदीप की दमदार एक्टिंग ने जीता लोगों का दिल। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन करोड़ की कमाई की है।

Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 2: रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणदीप के साथ अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन खुद रणदीप ने किया है। एक्टर ने इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने दो दिनों में 3 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की कहानी को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

फिल्म को हिंदी और मराठी में रिलीज किया गया है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 1.05 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 2.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने कुल मिलाकर 3. 30 करोड़ की कमाई की है।

End of Feed