Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6: शशांक खेतान के निर्देशन में बनी वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) ने सिनेमाघरों में अपने सफल 6 दिन पूरे कर लिए हैं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। हैरानी की बात यह है कि 6 दिनों के अंदर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक डबल डिजिट का आंकड़ा नहीं छूआ है। तो चलिए देखते हैं यह मूवी 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।
Image Credit: IMDb
50 करोड़ी नहीं बन पाई वरुण-जान्हवी की फिल्म
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार वरुण धवन और जान्हवी कपूर को रोमांटिक कॉमेडी मूवी ने मंगलवार के दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह मूवी 6 दिनों में 36.25 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही है। निर्माताओं ने फिल्म को बनाने में 50 से 80 करोड़ रुपये के बीच खर्च किए हैं। मेकर्स की उम्मीद है कि यह मूवी आने वाले दिनों में 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहेगी। इस मूवी ने सोमवार के दिन 3.25 करोड़ रुपये का करोबार किया था। अगर ऐसे ही फिल्म की कमाई जारी रहती है तो अपने बजट को आसानी से क्रॉस कर लेगी।
करण जौहर के बैनर तले फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का निर्माण किया गया है। इस मूवी में वरुण-जान्हवी के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय एंड अभिनव शर्मा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से पहले वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने फिल्म 'बवाल' में काम किया था। इस मूवी को मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया था। एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हर जानकारी के लिए पढ़ते रहिए टाइम्स नाउ नवभारत।
