Stree 2 Worldwide Collection Day 2: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने किया है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ की कमाई की है।
Stree 2 World Wide Collection (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Stree 2 के सरकटे से है श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर का खास कनेक्शन, क्या आप जानते हैं ये बात
फिल्म में वरुण धवन और अक्षय कुमार का कैमियो रोल है। फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में धमाकेदार कमाई की है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है।
फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
फिल्म ने वर्ल्डवाइड 125 करोड़ की कमाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 90.5 करोड़ का बिजनेस किया है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड और राखी का भरपूर फायदा मिलेगा। फिल्म के सभी शोज हाउसफुल है। स्त्री 2 का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजकुमार और बाकी कलाकारों ने जबरदस्त काम किया है। स्त्री 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है।
कंगना रनौत ने की स्त्री 2 की तारीफ
आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को स्त्री 2 पसंद आ रही है। कंगना ने फिल्म की तारीफ करते हुए स्त्री 2 की पूरी टीम को बधाई दी थी। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने दोस्त वरुण धवन और राजकुमार राव के साथ स्त्री 2 की सक्सेस पार्टी की। तीनों की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
