Stree 2 Box Office Collecton Day 2: स्त्री 2 ने दूसरे ही दिन ध्वस्त की खेल-खेल में - वेदा की कमाई, 100 करोड़ पार कर रच दिया नया रिकॉर्ड

Stree 2 Box Office Collecton Day 2: फिल्म ने अपने पहले दिन भारत में 60.3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जिससे इसका पहले दिन का कलेक्शन लगभग 76.5 करोड़ रुपये रहा। फिल्म की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि इसने अपने पहले दिन की कमाई से अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा को रेस से किनारे पर कर दिया है

Stree 2 Box Office Collecton Day 2: श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव ( Rajkumar Rao) की फिल्म स्त्री 2( Stree 2) इन दिनों थिएटर में धूम मचा रही है। फिल्म क दूसरे पार्ट ने दो दिन में ही बम्पर कमाई कर ली है। मल्टीस्टार वाली ये फिल्म रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने पहले तो एडवांस बुकिंग में ब्रह्मास्त्र की रिकॉर्ड को पश्त कर दिया था। पहले दिन की कमाई ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया था। वहीं अब फिल्म की दो दिन की कमाई मिलकर 100 करोड़ के आकड़ें के करीब चली गई है। आइए आपको बताते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने कमाए।

Stree 2 Box Office Collecton Day 2

फिल्म ने अपने पहले दिन भारत में 60.3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जिससे इसका पहले दिन का कलेक्शन लगभग 76.5 करोड़ रुपये रहा। अपने दूसरे दिन, फिल्म ने अपने कुल कमाई में 30 करोड़ रुपये और जोड़े, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 90.3 करोड़ रुपये हो गया। अपने शानदार प्रदर्शन से स्त्री 2 की कुल कमाई को 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है, जो इस फिल्म के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

End of Feed