Srikanth B.O Collection: कम कमाई के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार की श्रीकांत का जलवा, 12वें दिन कमाए दिन इतने करोड़

Srikanth Box Office Collection: राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में राजकुमार ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक का जीत लिया है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Srikanth Box Office Collection: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'श्रीकांत' को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म में राजकुमार के साथ ज्योतिका, शरद केलकर और अलाया एफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित है। आइए जानते हैं फिल्म ने 12 वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

पहले हफ्ते में फिल्म ने 17. 85 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। दूसरे सोमवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 1.20 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने कुल मिलाकर 28.80 करोड़ का बिजनेस किया है। श्रीकांत में राजकुमार की शानदार एक्टिंग ने दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक का जीत लिया है।

End of Feed