30 करोड़ी से कुछ इंच दूर है राजकुमार राव की "श्रीकांत", जानें फिल्म ने 11वें दिन इतने रुपए छापे

Srikanth Box Office Collection Day 11 in hindi: तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म श्रीकांत ने अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है और दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर लिया है। यह अपने 30 करोड़ का आंकड़ा पार करने से भी कुछ इंच दूर है। आइए जानते हैं फिल्म ने 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

Srikanth Box Office Collection Day 11: तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और राजकुमार राव, ज्योतिका, अलाया एफ, शरद केलकर और अन्य अभिनीत श्रीकांत के अब तक दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। यह धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। इस फिल्म ने 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। और अब बता दें कि दूसरे सोमवार को फिल्म के कलेक्शन उछाल देखा गया है। आइए जानते हैं फिल्म ने 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

Srikanth Box Office Collection Day 11

राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो अब तक फिल्म ने 28.09 करोड़ अपने खाते में जोड़ लिए हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 2.25 करोड़, दूसरे दिन 4.15 करोड़, तीसरे दिन 5.25 करोड़, चौथे दिन 1.65 करोड़, पांचवें दिन 1.50 करोड़, छठे दिन 1.50 करोड़, सातवें दिन 1.40 करोड़, आठवें दिन 1.60 करोड़, नौवें दिन 2.80 करोड़, दसवें 3.90 करोड़, और अपने दूसरे सोमवार को 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म जल्द ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब होगी।

End of Feed