Spider-Man Brand New Day Break Toy Story 5 Record: डेस्टिन डैनियल क्रेट के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। निर्माताओं की टकटकी लगाकर देख रहे हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में कितने रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहती है। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और यह 2026 की पूरी दुनिया की बॉक्स ऑफिस लिस्ट में नंबर 1 पर कब्जा जमाने में कामयाब रही है। सात दिनों में यह मूवी विदेश में 1.155 अरब डॉलर से ज्यादा कमा चुकी है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इसने Disney-Pixar की 'Toy Story 5' को पीछे छोड़ दिया, जो इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी)। इस मूवी ने 1.067 अरब डॉलर कमाए थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Raaka: अल्लू अर्जुन स्टारर में नहीं होगा Shah Rukh Khan का कैमियो, अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप)
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने तोड़ डाला 'टॉय स्टोरी 5' का रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
Variety के अनुसार टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने अब तक नार्थ अमेरिका में 449 मिलियन डॉलर और विदेश में 706.3 मिलियन डॉलर कमाए हैं। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी भी नंबर 1 बनी हुई है। यह सिर्फ 6 दिन में 1 अरब डॉलर कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म साबित हुई। इससे पहले Avengers: Endgame के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था, जिसने 2019 में 3 दिन में 1 अरब का आंकड़ा पार कर लिया था। यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है और कई नए रिकॉर्ड बना चुकी है। मंगलवार को इस मूवी ने नार्थ अमेरिका में लगभग 42 मिलियन डॉलर कमाए थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Shivangi Joshi के जबड़े से Shreya Kalra ने निकाली Lock Upp 2 की ट्रॉफी, रो-रोकर Harshad Chopda का हुआ बुरा हाल)
टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह Spider-Man सिनेमा और MCU का सबसे पॉपुलर कैरेक्टर बन गया है। इस मूवी में जेंडया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, फ्लोरेंस प्यू, ट्रैमेल टिलमैन, माइकल मैंडो और मार्क रफालो सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
