Spider-Man Brand New Day Box Office Day 1: टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' आज यानी 30 जुलाई को बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। सोनी पिक्चर्स की नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग लेने जा रही है। पिछले दो हफ्तों से यूनिवर्सल की फिल्म 'द ओडिसी' बड़े कॉम्पिटिशन के बिना ही अच्छा कलेक्शन कर रही थी। अब पीटर पार्कर इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली ओपनिंग में से एक बन सकती है। स्टूडियो का अनुमान है कि यह फिल्म उत्तर अमेरिका के 4,300 थिएटर्स में लगभग 1,640 करोड़ रुपये की ओपनिंग लगी। थर्ड-पार्टी ट्रैकिंग ने भी यही अनुमान लगया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ramayana Trailer X Reactions: रणबीर बने राम, यश बने रावण... ट्रेलर देखते ही फैंस बोले, 'ब्लॉकबस्टर है बॉस...')
पहले दिन इतिहास रचेगी टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'
बताया जा रहा है कि 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बीते महीने रिलीज हुई फिल्म 'टॉय स्टोरी 5' के $159.6 मिलियन के घरेलू ओपनिंग को पीछे छोड़ देगी। इससे स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी। यह घरेलू ओपनिंग वीकेंड में टॉप 10 में भी जगह बना लेगी। यह 2019 की फोटोरियलिस्टिक द लायन किंग रीमेक ($191.7 मिलियन) को पीछे छोड़ देगी, जो अभी नंबर 10 पर है। आखिरी बार कोई फिल्म घरेलू बाजार में $200 मिलियन से ज्यादा ओपनिंग दो साल पहले आई फिल्म 'डेडपूल एंड वॉल्वरिन' ($211.4 मिलियन) ने ली थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट करते हुए बेहोश हुईं Rubina Dilaik, बोलीं 'मुझे याद नहीं क्या हुआ...?')
सोनी का अनुमान है कि 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' विदेशी बाजारों से $270 मिलियन कमाएगी। चीन में अच्छी कमाई के साथ इसका कुल ग्लोबल ओपनिंग $465 मिलियन होगा। यह सोनी स्टूडियो की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग होगी। इसमें सिर्फ 2021 की 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ($600.5 मिलियन) आगे होगी। यह 2007 की 'स्पाइडर-मैन 3' ($381.6 मिलियन) को भी पीछे छोड़ देगी। हालांकि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार ओपनिंग लेकर कई रिकार्ड्स को ध्वस्त कर सकती है।
