Son of Sardaar 2 Box office Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' 1 अगस्त को रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। 22 जुलाई के दिन फैन्स की बेताबी को और बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का दूसरा ट्रेलर जारी किया। इस ट्रेलर को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं। जल्द ही इस मूवी की एडवांस बुकिंग ओपन हो जाएंगी। मगर फिल्म के बज को देखने के बाद इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक 'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ओपनिंग ले सकती है।
Pic Credit: Google
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2012 में आई 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल को देखने के लिए अजय देवगन फैन्स और लंबा इंतजार नहीं कर सकते हैं। अजय देवगन ने इस फिल्म का प्रमोशन भी करना शुरू कर दिया है। पोर्टल के अनुसार यह अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) पहले दिन 6 से 7 करोड़ रुपये के बीच की ओपनिंग लेने में सफल रहेगी। हालांकि यह केवल अनुमानित आंकड़े हैं। बाकी असली आंकड़े रिलीज के लिए अगले दिन लोगों के बीच साझा किए जाएंगे।
विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन के अपोजिट मेकर्स ने मृणाल ठाकुर को कास्ट किया है। इस मूवी में रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, कुब्रा सैत, चंकी पांडे, शरत सक्सेना, मुकुल देव, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, अश्विनी कालसेकर और डॉली अहलूवालिया सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'सन ऑफ सरदार 2' का क्लैश सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ती डिमरी की 'धड़क 2' से होने जा रहा है।
