Sitaare Zameen Par box office collection day 6: 100 करोड़ से महज इतने कदम दूर 'सितारे जमीन पर', जानिए कितनी हुई कुल कमाई

Sitaare Zameen Par box office collection day 6: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए है। ये फिल्म सिनेमाघरों पर शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म की टक्कर साउथ की फिल्म कुबेरा से हो रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने छठवें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Sitaare Zameen Par box office collection day 6: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है।

Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सितारे जमीन पर ने 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बुधवार को सितारे जमीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने वीक डेज के दिनों में कलेक्शन में गिरावट देखी है और दोहरे अंकों के कलेक्शन के साथ अपनी गति बनाए रखने के लिए संघर्ष किया है। फिल्म ने ₹ 10.7 करोड़ की ओपनिंग की और शनिवार और रविवार को 20.2 करोड़ और 27.25 करोड़ की कमाई की थी। अब इसका कुल कलेक्शन 82.4 करोड़ हो गया है।

End of Feed