Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को रिलीज हुए आज 3 दिन हो गए हैं। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। इंडस्ट्री ट्रैकर के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, 'सितारे जमीन पर' ने अकेले भारत में 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
Sitaare Zameen Par
हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार 'सितारे जमीन पर' ने रविवार को 26.45 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे के बाद कुल कलेक्शन 57.35 करोड़ हो गया है। आमिर खान की फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये कमाए थे। शानिवार को फिल्म को 88.79 प्रतिशत की जबरदस्त बढोतरी हुई। जिसके बाद फिल्म की कमाई बढ़कर 20.2 करोड़ रुपये हो गई।
कितनी हुई फिल्म की ऑक्यूपेंसी
रविवार को थिएटर में दर्शकों की अच्छी खासी संख्या देखी गई। सुबह के शो में दर्शकों की संख्या 25.68% थी, लेकिन दिन भर में यह आंकड़ा काफी बढ़ गया। दोपहर के शो में दर्शकों की संख्या 57.83% तक पहुंच गई, जबकि शाम के शो में दर्शकों की संख्या 72.31% तक पहुंच गई।
ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा
सितारे जमीन पर आमिर की 2007 की फ़िल्म तारे ज़मीन पर का सीक्वल है। फिल्म में दर्शील सफारी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वही टिस्का चोपड़ा और विपिन शर्मा भी फिल्म का हिस्सा हैं। वही सितारे जमीन पर में अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा लीड रोल निभाते नजर आ रही हैं।
