Singham Again Box Office Collection Day 7: रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी बॉलीवुड की इस साल की मच अवेटेड मूवी सिंघम अगेन रिलीज हो चुकी है। फिल्म को 1 नवंबर पर दिवाली के शुभ अवसर पर रिलीज किया गया था। फिल्म ने दिवाली हॉलीवुड का जबरदस्त फायदा उठाया है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने भूल भुलैया 3 से क्लैश के बाद भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाई है। अब हफ्ते भर पूरा होने के बाद फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। वहीं मूवी के 7वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को भी यहां जानते हैं। यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection 1 Week: कार्तिक आर्यन स्टारर ने दर्ज कराई 11% की गिरावट, सिंगल डिजिट में रही कमाई
Singham Again Box Office Collection Week 1
| Day | Box Office Collection |
| सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 | Rs 43.50 करोड़ |
| सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 | Rs 42.50 करोड़ |
| सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 | Rs 35.75 करोड़ |
| सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 | Rs 18 करोड़ |
| सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 | Rs 14 करोड़ |
| सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 | Rs 10.5 करोड़ |
| सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 | Rs 8.75 करोड़ |
सातवें दिन पहली बार डबल डिजिट से नीचे गिरा कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार सिंघम अगेन ने सातवें दिन 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अभी तक फिल्म ने हमेशा डबल डिजिट में ही कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो अब यह 173 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म दूसरे वीकेंड के बाद 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
