Shaitaan Box Office Prediction: 'फुकरे 3' को धूल चटा देगी Ajay Devgn की फिल्म, इतने करोड़ होगा कलेक्शन

Ajay Devgn's Shaitaan Box Office Prediction: कल यानी 8 मार्च के दिन अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पहले दिन 'फुकरे 3' को मात देने के सफल रहेगी।

Shaitaan Box Office Prediction: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) 8 मार्च के दिन रिलीज होने वाली है। लोगों के अंदर फिल्म को देखने की बेताबी साफ नजर आ रही है। अजय देवगन की 'शैतान' गुजरती फिल्म 'वश' का रीमेक है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो 'शैतान' ने टिकिट खिड़की पर धमाल मचा दिया है। 'शैतान' ने रिलीज होने से पहले 1.6 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। नॉन-नेशनल चेंस की ओर से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बड़े परदे पर दस्तक देने में शैतान को अभी एक दिन बाकी है और लोगों इस समय फिल्म की टिकिट कराने में लगे हुए हैं।

Fukrey 3-Shaitaan

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' पहले दिन 'भोला' और पुलकित सम्राट की 'फुकरे 3' को धूल चटा सकती है। बता दें 'भोला' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.20 करोड़ रुपये और 'फुकरे 3' ने 8.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सुनने में आ रहा है कि फिल्म ओपनिंग पर डबल डिजिट में कमाई करेगी। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 18 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रहेगी।

End of Feed