Shaitaan Box Office Collection Day 3: 50 के पार पहुंचीं अजय देवगन की 'शैतान', तीन दिन में कर गई छप्परफाड़ कमाई

Shaitaan Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन, आर माधवन और एक्ट्रेस ज्योतिका की मूवी 'शैतान' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। खास बात तो यह है कि फिल्म ने तीन दिन में ही ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 50 के पार अपनी गेंद पहुंचा दी है।

Shaitaan Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन, आर माधवन और साउथ की सुपरस्टार ज्योतिका की फिल्म 'शैतान' ने आते ही बड़े पर्दे पर तूफान मचा दिया है। बगैर एक्शन और रोमांस दिखाए ही 'शैतान' (Shaitaan) बड़े पर्दे पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अपनी दमदार कहानी से तो शैतान दर्शकों के बीच छाई हुई ही है, साथ ही अपनी एक्टिंग के दमपर अजय देवगन सहित सभी सितारों ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। खास बात तो यह है कि 3 दिन में ही 'शैतान' की कमाई का आंकड़ा 50 के पार भी जा चुका है।

End of Feed