Shaitaan Box Office Collection: 150 करोड़ी होने से एक कदम दूर है Ajay Devgn-R Madhavan की 'शैतान', देखें पूरी कमाई

Shaitaan Box Office Collection Day 28: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अजय देवगन और साउथ सुपरस्टार आर माधवन की फिल्म 'शैतान' का बॉक्स ऑफिस पर 28वें दिन भी दबदबा कायम है। 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' और 'क्रू' जैसी फिल्मों के रिलीज होने के बाद भी 'शैतान' जल्द ही 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Shaitaan Box Office Collection Day 28: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सुपरनेचुरल थ्रिलर 'शैतान' का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) ने 8 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि अजय देवगन स्टारर 'शैतान' गुजरती हॉरर फिल्म 'वश' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन स्टारर ने 28 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर तारीफ के लायाक कमाई कर डाली है। यह फिल्म जल्द ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लेगी। आइए देखें फिल्म ने 28वें कितने रुपये का कारोबार किया है।

Shaitaan Box office.

अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' ने 28वें दिन 42 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 140.77 करोड़ रुपये हो गया। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड एक्शन 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' का दबदबा है। इसके अलावा करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनॉन की 'क्रू' भी ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। इन सब के बीच फिल्म 'शैतान' ने 42 लाख रुपये का कलेक्शन पर निर्माताओं को भी खुश कर दिया।

End of Feed