O'Romeo Box office Advance Booking: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने लायक लोग बेताब है। जब मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से लोग फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए थे। ये फिल्म कल यानी 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। नए रिपोर्ट में ये बताया गया है कि फिल्म ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- o romeo film
ओ रोमियो का अच्छा प्रदर्शन
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी कल यानी वैलेंटाइन डे से ठीक पहले 'ओ रोमियो' में धमाल मचाने वाली है। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में अच्छी तेजी आई है। सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन के लिए 1.19 करोड़ रुपये ग्रॉस (ब्लॉक सीट्स को छोड़कर) के टिकट बिक चुके हैं। पिछले 24 घंटों में बुकिंग में 213% का उछाल आया है। स्क्रीन काउंट 3.5 हजार से बढ़कर 8.5 हजार हो गया है। पूरे देश में 50 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। महाराष्ट्र अभी सबसे आगे है, उसके बाद फिल्म दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
इन फिल्मों से आगे निकली ओ रोमियो
'ओ रोमियो' ने रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' (1.16 करोड़) की एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन सनी देओल की 'बॉर्डर 2' (12.5 करोड़) से काफी पीछे है। शाहिद कपूर की आखिरी फिल्म 'देवा' थी, जिसकी पहले दिन की एडवांस बुकिंग 1.67 करोड़ थी। 'ओ रोमियो' अगले कुछ घंटों में इसे पार कर लेगी। उम्मीद है कि फिल्म का ओपनिंग धमाकेदार होगा और शाहिद बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करेंगे। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि फिल्म ओ रोमियो पहले दिन पहले दिन 4-7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म ओ रोमियो को लोग कितना प्यार देते हैं।
