Sarfira Vs Vedaa Clash: 12 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम की फिल्में, कौन मारेगा बाजी?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 13, 2024, 02:17 PM IST

Sarfira Vs Vedaa Box Office Clash: अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा का टाइटल अनाउंसमेंट और रिलीज डेट फाइनल हो गया है। फिल्म को 12 जुलाई 2024 के दिन रिलीज किया जाने वाला है। इसी दिन जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा भी रिलीज होने वाली है। जिसके बाद अब दोनों का बॉक्स ऑफिस क्लैश तय है।

Sarfira Vs Vedaa Box Office Clash: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म जिसे साउथ की सुपरहिट फिल्म सूराराई पोटरू (Soorarai Pottru) का रीमेक बताया जा रहा है, उसका टाइटल अनाउंसमेट हो गया है। फिल्म का नाम सरफिरा (Sarfira) रखा गया है। मूवी के टाइटल अनाउंसमेंट और रिलीज डेट फाइनल होने के बाद अब एक्टर जॉन अब्राहम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को 12 जुलाई 2024 के दिन रिलीज किया जाने वाला है। इसी दिन जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा (Vedaa) भी रिलीज होने वाली है। जिसके बाद अब दोनों का बॉक्स ऑफिस क्लैश तय है।

End of Feed