Sam Bahadur Box Office Collection Day 18 Early Trends: विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। हालांकि इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 100 करोड़ का आंकड़ा छूने से फिलहाल सैम बहादुर काफी दूर नजर आ रही है।दुनियाभर में विक्की की परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है। मेघला गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर ने एक बड़े ही बेहतरीन अंदाज में दर्शकों को थल सेना के पूर्व चीफ सैम मानेकशॉ की कहानी को दिखाया है। सैम बहादुर में एक दमदार कहानी के साथ ही एक्टर्स द्वारा बेहतरीन परफॉर्मेंस भी देखने को मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई अब और भी गिरती जा रही है। तीसरे वीकेंड के बाद अब सोमवार को फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है।
Sam Bahadur Box Office Collection Day 18
विक्की की सैम बहादुर को भी दर्शकों ने अपनाया तो है, हालांकि फिल्म एनिमल की तुलना में सैम बहादुर को काफी कम ही देखने जा रहे हैं। आइए फिल्म के 18वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Sam Bahadur ने 18वें दिन की इतनी कमाई
Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 18वें दिन 1.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जो रिलीज के बाद सैम बहादुर के लिए अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर फिल्म की कुल कमाई 78 करोड़ के पार पहुंच गई है। सैम बहादुर ने तीसरे वीकेंड पर एक अच्छा स्पीड दिखाई थी, जो अब अचानक से थमती नजर आ रही है।
