Salaar: Part 1 - Ceasefire Advance Booking: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'सलार: पार्ट 1 सीजफायर' (Salaar: Part 1 - Ceasefire) 22 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऑडियंस के अंदर प्रभास स्टारर को बड़े परदे पर देखने की तलब साफ तौर पर नजर आ रही है। दुनिया भर में मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी है। चारोंओर से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास की 'सलार' को टिकिट खिड़की पर शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। आइए देखें फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक कितने करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
प्रभास स्टारर 'सलार' की एडवांस बुकिंग की बात करें तो इसकी अब तक 1 लाख 53 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक गई हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ने 3.58 करोड़ रुपये रिलीज से पहले ही कमा लिए हैं। 'सलार' की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई को देखने के बाद निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं दूसरी शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' भी 'सलार' को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देने के लिए एकदम तत्पर पर है। 'डंकी' की 1 लाख 44 हजार टिकट्स बिकी हैं। फिल्म ने 4. 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन रिलीज से पहले ही कर लिया है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रभास की 'सलार' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'डंकी' को मात देने में सफल रहती है या नहीं? 'सलार' का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। प्रभास के साथ फिल्म में श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव, टीनू आनंद, श्रिया रेड्डी और रवि बसरूर जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
