Saiyaara Box Office Collection Day 1: 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर ली बंपर ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 19, 2025, 08:16 AM IST

Saiyaara Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड में डेब्यू जोड़ी अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने रिलीज के पहले दिन ही तहलका मचा दिया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा की कमाई के आंकड़ों पर...

Saiyaara Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड में नई जोड़ी अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। सिनेमाघरों के बाहर लगी भीड़ को देख हर कोई हैरान दिखाई दिया। इन सब के बाद फिल्म सैयारा की कमाई के पहले दिन के आंकड़ें सामने आ रहे हैं। फिल्म 'सैयारा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। तो चलिए जानते हैं कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

Saiyaara Box Office Collection Day 1

Image Source: Saiyaara Movie

'सैयारा' ने पहले दिन मचाया धमल

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा रिलीज होने के बाद फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म सैयारा की कमाई को लेकर खूब बातें हो रही हैं। इसी बीच अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म की कमाई के ये आंकड़े आपको भी हैरान करने वाले हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़ें अभी अनुमानित हैं, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed