Ruslaan Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही आयुष शर्मा की फिल्म कमाएगी इतने करोड़, मेकर्स की होगी बल्ले-बल्ले

Ruslaan Box Office Collection Day 1: करण भूटानी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई सलमान खान (Salman Khan) के बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की फिल्म 'रुसलान' (Ruslaan) 26 अप्रैल को रिलीज हो गई है। सुनने में आ रहा है कि 'रुसलान' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी।

Ruslaan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की नई फिल्म 'रुसलान' (Ruslaan) को मेकर्स ने 26 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में पेश कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद यह तो पता चल गया था कि आयुष शर्मा स्टारर में ऑडियंस को धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने शानदार एडवांस बुकिंग भी दर्ज कराई थी। एडवांस बुकिंग को देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तारीफ के लायक कमाई करने में सफल रहेगी। आइए देखें फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन कितना रहने वाला है।

Ruslaan Box Office Collection Day 1

बताया जा रहा है कि आयुष शर्मा की फिल्म 'रुस्लान' को ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत मिलेगी। बॉक्स ऑफिस रिव्यूज में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'रुस्लान' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रहेगी। हालांकि सटीक आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं। आयुष शर्मा की फिल्म 'रुस्लान' को बॉक्स ऑफिस पर 'एलएसडी 2: लव सेक्स और धोखा 2' और 'दो और दो प्यार' जैसी कई फिल्मों से टक्कर मिल रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'रुसलान' बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में सफल रहती है या नहीं।

End of Feed