2026 में Toxic की रातों की नींदें छीनने आ रही Rao Bahadur

टॉक्सिक 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी मौके पर महेश बाबू के बैनर तले बनी राव बहादुर भी आएगी। राव बहादुर की रिलीज डेट सामने आने से 2026 में एक और मेगा क्लाश पक्का हो गया है।

साउथ सुपरस्टार यश की नई फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। धुरंधर 2 के साथ क्लैश होने वाली टॉक्सिक की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था, जो अब 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यश ने टॉक्सिक को सोलो रिलीज दिलाने के लिए ये फैसला लिया था लेकिन महेश बाबू ने अपनी नई फिल्म राव बहादुर की रिलीज डेट का ऐलान करके यश की नींदें उड़ा दी हैं। महेश बाबू ने अपने बैनर तले राव बहादुर नाम की फिल्म का निर्माण किया है, जिसे वो टॉक्सिक से केवल 24 घंटे के अंतर पर रिलीज करेंगे। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla ने दूसरे संडे उड़ाया गर्दा, अक्षय कुमार की हुई चांदी)

Toxic VS Rao Bahadur Box Office Clash

Toxic VS Rao Bahadur Box Office Clash (Image Source: Movie Posters)

Toxic के साथ होगा Rao Bahadur का क्लैश

महेश बाबू के बैनर के अंडर बनी राव बहादुर एक फैंटसी ड्रामा है, जिसमें दर्शकों को जबरदस्त थ्रिलर मिलेगा। मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट जारी करते हुए बताया है कि दर्शक इसे 5 जून से सिनेमाघरों में देख पाएंगे। इसी के साथ ये पक्का हो गया है कि इसकी भिड़ंत यश स्टारर टॉक्सिक से होगी। यश की टॉक्सिक 4 जून 2026 के दिन बॉक्स ऑफिस पर कदम रखेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि इन दोनों मूवीज के क्लैश से बॉक्स ऑफिस का हिलना तय है। (इसे भी पढ़ें: 'Govinda अच्छे बेटे हैं, अच्छे पति नहीं'- Sunita Ahuja ने फिर दिया बड़ा बयान, बोलीं- सुपरस्टार होकर भी वो...)

End of Feed