Dhurandhar 2 Box office Day 18: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आ रहे हैं। रिलीज से पहले ही आदित्य धर (Aditya Dhar) फिल्म धुरंधर 2 ने मोटी कमाई कर ली थी। वहीं ओपनिंग डे पर धुरंधर 2 ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब 18 वें दिन भी धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर हिल दिया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं फिल्म धुरंधर 2 ने 18 वें दिन कितनी कमाई की है।- ये भी पढ़ें-बॉलीवुड के बादशाह संग धुरंधर ने ली सेल्फी, तस्वीर देख लोग बोले-'दिन बन गया'
धुरंधर 2 ने रचा इतिहास (img source-dhurandhar 2 film)
Dhurandhar 2 Box office (img source-instagram)
धुरंधर 2 ने 18 वें दिन रचा इतिहास
ऐसा लग रहा था कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज अब कम हो रहा है, तो फिल्म ने एक बार फिर सबको गलत साबित कर दिया। तीसरे वीकेंड में शानदार कमाई करते हुए फिल्म ने दुनिया भर में 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही भारत में नेट कलेक्शन भी 1000 करोड़ रुपये के सपने को पूरा कर लिया है। 18वें दिन फिल्म ने 28.75 करोड़ रुपये कमाए, जो 17वें दिन की 25.65 करोड़ रुपये की कमाई से 12.1% ज्यादा है। 18 दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1,013.77 करोड़ रुपये हो गया है।
Dhurandhar 2 Box office (img source-instagram)
धुरंधर 2 को लोगों ने दिया प्यार
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने पहले वीकेंड में ही 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे। पहले हफ्ते में 624.47 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे हफ्ते के सिर्फ तीन दिनों में ही फिल्म ने भारत में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त ने धांसू एक्टिंग की है। वहीं राकेश बेदी ने सभी का दिल जीत लिया है।
srk ranveer singh pic (img source-twitter)
रणवीर और शाहरुख खान की फोटो
हाल ही में शाहरुख खान और रणवीर सिंह मुंबई में एक बड़ी स्टार पार्टी में साथ नजर आए। पार्टी में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी समेत कई बड़े सितारे भी मौजूद थे। एक हफ्ते बाद शाहरुख और रणवीर की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस फोटो को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।
