Ramayana ने एडवांस बुकिंग से झोली में भरे लगभग 100 करोड़ रुपये, अगले 24 घंटे में रच सकती है इतिहास

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है, जिसकी मदद से इसकी कमाई 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामयाण इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। नमित मल्होत्रा के बैनर में बनकर तैयार हुई रामायण को ग्लोबल ऑडियंस के लिए बनाया गया है, जिस कारण मेकर्स इसे दुनियाभर में प्रमोट कर रहे हैं। अब रामायण को रिलीज होने में 24 घंटे भी नहीं रह गए हैं और ट्रेड के गलियारों से सामने आए इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि रामायण ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी है। ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग की कमाई 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'Ramayana' के म्यूजिक से प्रभावित नहीं हुए Sunil Lahri, रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात

Ramayana ने एडवांस बुकिंग से झोली में भरे लगभग 100 करोड़ रुपये, अगले 24 घंटे में रच सकती है इतिहास

Ramayana ने एडवांस बुकिंग से झोली में भरे लगभग 100 करोड़ रुपये, अगले 24 घंटे में रच सकती है इतिहास

रिलीज से 24 घंटे दूर है Ramayana, कमाई पहुंची 100 करोड़ के करीब

फिल्म की कमाई के आंकड़े देने वाली वेबसाइट Sacnilk द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म रामायण के अब तक 25.88 लाख टिकिट बिक चुके हैं। इसी के साथ फिल्म रामायण की कमाई 97.64 करोड़ रुपये हो चुकी है। अगर फिल्म की इस कमाई में से ब्लॉक सीट्स की कमाई को हटा दें तो फिल्म रामायण एडवांस बुकिंग से 77.71 करोड़ रुपये कमा चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानना है कि आने वाले 24 घंटों में फिल्म रामायण की कमाई दर्शकों को चौंका सकती है और रिलीज से पहले ये मूवी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana 1st Review: Ashish Chanchlani ने Ranbir Kapoor-Yash की मूवी को बताया 'Historic Blockbuster'

End of Feed