Ramayana Box Office Collection Day 7: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'रामायण' (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई का रही है। बीते 6 दिनों में यह मूवी कमाई के मामले में मेकर्स की उम्मीदों पर खरा उतरी है। इतना ही नहीं 7वें दिन यानी बुधवार के कलेक्शन के कलेक्शन में 'रामायण' ने 500 करोड़ रुपये के क्लब में धांसू एंट्री मारी है। तो चलिए देखते हैं यह फिल्म 7 दिनों में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे Anirudh Ravichander-Kavya Maran, ग्रीस से सामने आई पहली तस्वीर)
'रामायण' ने कमा लिए 500 करोड़ रुपये (Pic Credit: Instagram)
'रामायण' ने 7 दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपये
भाई दूज के मौके पर 'रामायण' की कमाई में गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कलेक्शन के साथ नया रिकॉर्ड कायम किया है। Sacnilk के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक 'रामायण' ने रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को भारत में करीब 70.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की सात दिनों की कुल भारतीय नेट कमाई 511.10 करोड़ तक पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 611.05 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Oscars 2027 की रेस में पहुंची रणबीर कपूर और यश की Ramayana, इस कैटेगरी में मेकर्स ने भेजी फिल्म)
हिंदी दर्शकों के बीच फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सातवें दिन हिंदी वर्जन ने अकेले 58 करोड़ रुपये की कमाई की। भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी 'रामायण' का प्रदर्शन जबरदस्त बताया गया है। सातवें दिन फिल्म ने ग्लोबल मार्केट में करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 323.50 करोड़ हो गया है।
ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 934.55 करोड़ तक पहुंच चुका है। यह मूवी जल्द ही 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का टोटल बजट 4000 करोड़ है, जिसमें करीब 2000 करोड़ पहले पार्ट पर खर्च किए गए हैं।
