Ramayana Box Office Day: शतक से थोड़ी दूर रणबीर कपूर की फिल्म, छठे दिन भी कर डाली मोटी कमाई

Ramayana Box Office Day: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का जलवा देश से लेकर विदेश तक देखने को मिल रहा है। वहीं इस बीच फिल्म के छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है।

Ramayana Box Office Day: नमित मल्होत्रा की बिग बजट फिल्म 'रामायण' (Ramayana) ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। धमाकेदार कलाकारों की एक्टिंग, विएफएक्स और कहानी ने सभी का दिल जीत लिया। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म का निर्माण 4000 करोड़ के बजट में किया है। वहीं फिल्म 'रामायण' को रिलीज हुए छठे दिन हो गए हैं लेकिन अब भी ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शतक लगाने से दूर है। इस रिपोर्ट में जानिए कि आखिर फिल्म ने छठे दिन भारत और ओवरसीजस कितना बिजनेस किया। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Ramayana: हेमा मालिनी ने की रणबीर कपूर की फिल्म की तारीफ)

Ramayana Day 6 Collection

रामायण ने छठे दिन की इतनी कमाई/फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

रामायण ने छठे दिन की इतनी कमाई

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' छठे दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से थोड़ी पीछे रह गई। फिल्म ने छठे दिन भारत में 24,344 शोज के जरिए 94.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से हुई, जिसने 76 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 440.45 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि दुनियाभर में फिल्म की कमाई 823.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में कुल 526.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Ramayana में रावण का किरदार देख नाराज हुए नीतीश भारद्वाज)

रामायण को मिला इन भाषाओं में अच्छा रिस्पॉन्स

कन्नड़ वर्जन ने 931 शोज से 7.75 करोड़ रुपये कमाए। तेलुगु वर्जन ने 1,860 शोज से 4 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 859 शोज से 3.60 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन ने 849 शोज से 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बता दें फिल्म फिल्म 'रामायण' का दूसरा भाग साल 2028 में रिलीज होगा।

End of Feed