Ramayana Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) का जलवा अब बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे फीका पड़ रहा है। बुधवार के बाद अब गुरुवार को भी 'रामायण' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली रही है। मंगलवार को मेकर्स ने 'रामायण' की टिकट के प्राइस 99 रुपये रखे थे, जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला था। 22वें कलेक्शन में गिरावट देखने के बाद यह मूवी 1000 करोड़ी होने से केवल एक कदम दूर है। आइए देखते हैं यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।
रामायण की कमाई हुई इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 26/11 हमले की बरसी पर भावुक हुईं Priyanka Chopra, शहीदों को किया याद)
1000 करोड़ी बनने वाली है 'रामायण'
सैकनिल्क ने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' के 22वें दिन के आंकड़े साझा कर दिए हैं। इस मूवी ने गुरुवार को 8.32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बीते फिल्म को भारत में 14, 700 शोज पर दिखाया गया था। हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी 'रामायण' ने अच्छी कमाई की है। 22 दिनों में यह फिल्म भारत में 990.77 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है। वहीं दूसरी ओर इंडिया ग्रॉस कलेक्शन इस फिल्म का 1,183.32 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि शुक्रवार के आंकड़ों के साथ यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Cute Moment: CM Vijay को बच्चे ने किया Kiss,वीडियो देख गदगद हो जाएंगे आप)
नमित मल्होत्रा ने अपने बैनर तले रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' का निर्माण किया है। यह फिल्म 2 पार्ट्स में बनाई गई। पहले पार्ट 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है। वहीं दूसरे को मेकर्स ने 2028 में रिलीज करने का निर्णय लिया है। रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया है। साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में टीवी एक्टर रवि दुबे भी लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म के अंत में सनी देओल की बतौर हनुमान एंट्री भी होती है।
