Ramayana Box Office Collection Day 16: 'रामायण' की तूफानी रफ्तार जारी, खेलेगी 1600 करोड़ की पारी

Ramayana Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की 'रामायण' का जलवा 16वें दिन भी जारी है। फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Ramayana Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। सई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर ऐसा दिख रहा है कि 16वें दिन भी मूवी ने डबल डिजिट में कलेक्शन किया है। 'रामायण' की इस धाकड़ कमाई ने अच्छे-अच्छे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को मिट्टी में मिला दिया है। वैश्विक स्तर पर तो फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा मात्र 8 दिनों में ही पार कर लिया था। लेकिन खास बात तो यह है कि अब भारत में भी फिल्म 1000 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन 'रामायण' की इस रफ्तार को देख कहा जा सकता है कि फिल्म अभी थमने वाली बिल्कुल भी नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: OM Box Office Day 1 Prediction: Dhanush तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड, कॉलीवुड सिनेमा को मिलेगी नई ब्लॉकबस्टर

Ramayana की तूफानी कमाई जारी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'रामायण' ने 16वें दिन भारत में डबल डिजिट में धाकड़ कमाई की। फिल्म को भारत में 15,497 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जिससे मूवी ने 16.30 करोड़ रुपया का जबरदस्त कलेक्शन किया। इसमें हिंदी भाषा में मूवी ने 12 करोड़, मलयालम में 1.75 करोड़, तमिल में 1.10 करोड़, कन्नड़ में 1 करोड़ और तेलुगू में 45 लाख रुपये कमाए हैं। जहां फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन भारत में 1051.60 करोड़ रुपये पहुंच चुका है तो वहीं नेट कलेक्शन इसका 880.05 करोड़ रुपये रहा। वहीं विदेशों में 16वें दिन फिल्म ने 8 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे कुल आंकड़ा 523 करोड़ पहुंच चुका है। वहीं वैश्विक स्तर पर 'रामायण' कुल मिलाकर अभी तक 1574.60 करोड़ रुपये कमा चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: एवेंजर्स डूम्सडे की एडवांस टिकट बुकिंग कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

    End of Feed